उत्तराखंड

120वें वार्षिक रामलीला उत्सव का विधायक आदेश चौहान ने किया शुभारंभ

श्रवण कुमार और कैलाश लीला का हुआ भावपूर्ण मंचन

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। श्री रामलीला समिति लकड़हारान ज्वालापुर के 120वें वार्षिक रामलीला उत्सव का शुभारंभ रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने किया। मंच पूजन के बाद श्रवण कुमार और कैलाश लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी पहुंचे। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि रामलीला मनोरंजन के साथ सनातन संस्कृति, संस्कारों और धार्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों और कलाकारों को शुभकामनाएं दीं।

समिति अध्यक्ष नितिन अधिकारी ने बताया कि 120वें वार्षिक उत्सव को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। मंत्री प्रदीप पत्थर वाले (रिंकू) ने कहा कि 120 वर्षों की परंपरा पदाधिकारियों, कलाकारों और क्षेत्रवासियों की आस्था व सहयोग का परिणाम है। इस दौरान समिति के पदाधिकारी, सदस्य, कलाकार एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button