उत्तराखंड

मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर बांटी पाठ्य सामग्री

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

रुड़की। शेरपुर स्थित जैन इंटर कॉलेज में पूर्व मेयर गौरव गोयल ने छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित की। इस दौरान हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। गौरव गोयल ने कहा कि विद्यार्थियों को नकारात्मक सोच का त्याग कर मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी हैं।

शिक्षित और संस्कारवान युवा ही समाज व राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों से प्रेरणा लेकर अन्य बच्चों को भी मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह सैनी ने गौरव गोयल का आभार जताते हुए कहा कि पाठ्य सामग्री वितरण से विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और जरूरतमंद बच्चों को प्रोत्साहन मिलेगा।

इस अवसर पर सहायक अध्यापिका शशि जैन, पूजा आर्या, वागीशा वत्स, उमा धीमान, रितु रानी, किरण देवी, लक्ष्मी शर्मा, ज्योति रानी, अग्रिमा रावत, स्नेह लता, रूपाली मिश्रा, पारुल सैनी, दीपांशी शर्मा, समाजसेवी धर्मपाल सैनी, सुभाष सैनी, चेयरमैन संजय सैनी, रविंद्र कुमार, विनय मित्तल, ऋषभ वर्मा व प्रवीण सैनी आदि मौजूद रहे। सम्मानित छात्र-छात्राएं: आयुषी, मोनी चंद्रा, राशि, खुशी कश्यप, अमन चंचल और प्रिंस सैनी।

Related Articles

Back to top button