उत्तराखंड
अमृत लॉ कॉलेज में भवन का हिस्सा गिरा, मलबे में दबा PAC जवान

कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)
हरिद्वारा। अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार को अचानक भवन का एक हिस्सा भरभराकर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे के दौरान कॉलेज परिसर में ठहरी पीएसी की प्लाटून का एक जवान मलबे की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी और धनौरी चौकी प्रभारी मुनव्वर हसन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव दल की मदद से मलबा हटाकर जवान को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर भवन का हिस्सा गिरने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।




