
कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में देर रात गोली चलने से हड़कंप मच गया। गोलीबाजी में एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। बताया गया कि देर रात अचानक गोलियों की आवाज सुनकर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

हालांकि, गोलीकांड के पीछे की वजह और आरोपियों की भूमिका को लेकर पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। घटना के बाद जगजीतपुर और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।



