उत्तराखंड

स्वामी प्रेमानंद महाराज को बदनाम करने वालों पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए: श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने स्वामी प्रेमानंद महाराज को बदनाम करने वालों पर सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि स्वामी प्रेमानंद महाराज देश के सम्मानित संत हैं। अखाड़ा परिषद हर सुख दुख में उनके साथ खड़ा है। करोड़ों श्रद्धालुु उनके प्रति आस्था रखते हैं। उनके भक्तों में कई फिल्म स्टार सहित अनेक हस्तियां शामिल हैं। अपने प्रवचनों से समाज को धर्म और अध्यात्म का ज्ञान देने वाले स्वामी प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य द्वारा आत्महत्या करने के बाद कुछ तथाकथित संत और नेता उनके खिलाफ अनर्गल प्रचार कर बदनाम करने और उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि स्वामी प्रेमानंद महाराज बहुत ही सरल स्वभाव के तपस्वी संत हैं। उनके आश्रम में सैकड़ों शिष्य और भक्त रहते हैं। किस के मन में क्या चल रहा है। किसी को कैसे पता चल सकता है। शिष्य के आत्महत्या करने के लिए गुरू को बदनाम करना कतई उचित नहीं है। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि स्वामी प्रेमानंद महाराज के खिलाफ जिस प्रकार अभियान चलाया जा रहा है। उसे देखते हुए उनकी सुरक्षा को लेकर संत समाज चिंतित है। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि स्वामी प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को लेकर अखाड़ा परिषद के संतों का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री से मिलेगा।

Related Articles

Back to top button