दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। जनकपुरी थाना पुलिस ने दुष्कर्म और ठगी के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल के पीछे सरकारी ट्यूबवेल के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी हुसैन पुत्र निसार निवासी टपरी कलां, थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर के खिलाफ जनकपुरी थाने में मुकदमा दर्ज था। आरोप है कि उसने महिला को झाड़-फूंक के नाम पर गुमराह किया और घर में साया होने तथा पति-बच्चों की मृत्यु का भय दिखाकर 2.50 लाख रुपये व जेवर ठग लिए।

इसके अलावा महिला के साथ जबरदस्ती गलत काम करने, अश्लील वीडियो बनाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप है। इस संबंध में थाना जनकपुरी में मुकदमा अपराध संख्या 197/26 के तहत धारा 354, 318(4), 64(1) और 351(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



