उत्तराखंड

श्री तिलभाण्डेश्वर महादेव मंदिर का त्रिदिवसीय शिवरात्रि महोत्सव 14 फरवरी से

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

हरिद्वार। श्री तिलभाण्डेश्वर महादेव मंदिर 31 वां त्रिदिवसीय महाशिवरात्रि विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन 14 से 16 फरवरी तक होगा। 16 फरवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। विश्व शांति महायज्ञ के संबंध में जानकारी देते हुए मंदिर के श्रीमहंत त्रिवेणी दास महाराज ने बताया कि श्री तिलभाण्डेश्वर महादेव मंदिर 31 वां त्रिदिवसीय महाशिवरात्रि विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन 14 फरवरी से आरम्भ होगा। 15 फरवरी को भगवान शिव की शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।

शोभायात्रा श्री तिलभाण्डेश्वर मंदिर प्रांगण से आरम्भ होकर नगर भ्रमण कर मंदिर प्रांगण पहुंचकर ही सम्पन्न होगी। इसी दिन रात्रि में भगवान तिलभाण्डेश्वर महादेव की चतुर्थ प्रहर की पूजा रात्रि 8 बजे से आरम्भ होगी। 16 फरवरी को प्रातः भगवान शिव का विशेष श्रृंगार, यज्ञ की पूर्णाहुति तथा उसके पश्चात विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालु भक्तों से यज्ञ में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button