उत्तराखंडदुर्घटनाप्रशासन

चमोली जनपद में भारी बारिश का कहर, कोठियालसैंण के पास बुराली में पांच घरों में घुसा मलबा, लोगों में दहशत का माहौल

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

चमोली जनपद में देर रात हुई मूसलाधार बारिश से काफी नुकसान हुआ है। कोठियालसैण के पास बुराली में नाले के पानी से हुए भूस्खलन से पांच लोगों के घरों में मलबा घुस गया है।

वही कई आवासीय घर खतरे की जद में आ गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका और एनएच की बड़ी लापरवाही से नाली का पूरा पानी लोगों के घरों में घुसा है।

उन्होंने कहा कि देर रात साढ़े 11 बजे की घटना है। स्थानीय निवासी रोशन कुमार के घर में पानी दीवार तोड़कर अंदर घुस गया जिससे घरों में रखा सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

घटना के बाद पटवारी और तहसीलदार ने निरीक्षण कर प्रभावितों को रहने के लिए उचित कार्यवाही करने की बात कही है। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मलबा घुसने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

Related Articles

Back to top button