उत्तर प्रदेशराजनीति

भाजपा सरकार में किसान नौजवान सभी लोग परेशान: आशु मलिक

कलयुग दर्शन (24×7)

कलीम अंसारी (संवाददाता)

सहारनपुर। सहारनपुर सपा देहात विधायक आशु मलिक ने कहा भाजपा सरकार में किसान नौजवान सभी लोग परेशान है कार्यकर्ताओं ने 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया सपा सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक आज यहां अंबाला रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक संबोधित करते हुए कहा भाजपा सरकार में किसान, नौजवान सभी लोग परेशान है। सरकार ने किसानों से किए वादे पूरे नहीं किए। धोखा दिया। गन्ना किसानों का पूरा भुगतान नहीं हुआ। गन्ना किसानों का काफी बड़ा भुगतान अभी बाकी है। सरकार उद्योगपतियों से मिली है। समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार हटाने के लिए लड़ाई लड़ रही है। इस सरकार में हटाने के लिए किसान हमारी मदद करें। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने कहाने कहा है कि भाजपा सरकार आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है। इसलिए उसने जानबूझकर शिक्षा को महंगी करने की साजिश की है।

गरीबों के सामने रोटी-रोजगार के अभाव के कारण बच्चों को पढ़ाना मुश्किल हो रहा है। पढ़ाई से वंचित बच्चों की संख्या लाखों में है। भाजपा सरकार की कारगुजारियों पर पर्दा पड़ा रहे, इसलिए उनके लिए शिक्षा का अंधकारमय होना जरूरी है। प्रदेश सचिव मजिहर राणा एवं प्रदेश सचिव रूही अंजुम वरिष्ठ सपा नेता साजिद चौधरी कहा कि भाजपा का एजेंडा सामाजिक न्याय के विरुद्ध है। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय के राज्य की स्थापना करने को संकल्पित है। जातीय जनगणना से सभी को समानुपातिक भागीदारी मिलनी है। भाजपा सरकार विपक्ष के बहुत दबाव के बाद इस पर आधे-अधूरे मन से राजी हुई है। भाजपा गरीब, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों का उनके हक नहीं देना चाहती है। वह आरक्षण खत्म करने का षडयंत्र कर रही है। इस मौके पर युवाजन सभा के राष्ट्रीय सचिव गौरव यादव अनुसूचित जनजाति पर प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सतीश कुमार फोन नियुक्ति पत्र दिया।

बैठक को पूर्व मंत्री विनोद तेजीय सपा प्रदेश कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य चौधरी सलीम वरिष्ठ सपा नेता चौधरी अब्दुल गफूर फरहाद आलम अख्तर सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी गंगोह विधानसभा अध्यक्ष राकेश शर्मा रामपुर विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार घटडा नकुड विधानसभा अध्यक्ष संदीप सैनी जिला उपाध्यक्ष मोहसिन मलिक विधायक प्रतिनिधि हैदर मुखिया सहारनपुर देहात अध्यक्ष गौरव यादव महानगर विधानसभा अध्यक्ष काशिफ अल्वी युवाजन सभा जिला अध्यक्ष विलास राणा महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष महजबी खान किरण पाल राणा जिला उपाध्यक्ष अच्छन यादव हसीन कुरैशी राजवीर यादवआदि ने संबोधित किया। बैठक में मुस्तकीम राणा रफत खान जीशान आरिफ रामाशीष यादव गजेंद्र चौधरी रमेश पवार गुलफाम अंसारी फुरकान त्यागी नरेश यादव नरेंद्र कोटिया न कैफ कुरैशी शाहिद मंसूरी जिंदा हसन जुबेर राणा नाजिया मिला देवी चौधरी आरिफ कुलदीप हंस आजम खान चौधरी अरशद सलीम प्रधान चौधरी अब्बास मोहम्मद इकबाल ब्यावर मुखिया वसीम इरशाद सलमानी आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन नकुड विधानसभा संदीप सैनी ने किया।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button