उत्तराखंडराजनीति

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया दावा, केदारनाथ सीट भारी मतों से जीतेगी बीजेपी, कांग्रेस पार्टी भ्रम फैलाने का कर रही काम

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए आगामी 20 नवंबर को मतदान होना है। भारतीय जनता पार्टी ने केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में जीत का दावा किया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि इस बार भाजपा प्रत्याशी भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने का काम कर रही है।

आपको बता दें कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के दौरान कांग्रेस में केदारनाथ यात्रा को लेकर सरकार पर सवालिया निशान खड़े किए हैं। कांग्रेस के सवालों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने का काम कर रही है।

इस बार केदारनाथ यात्रा पिछले वर्ष की तुलना में 56 दिन कम हुई है। इसके बावजूद भारी संख्या में तीर्थ यात्री यहां पर दर्शन के लिए पहुंचे हैं। महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस के सभी सवालों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवाब दे दिया है।

चार धाम यात्रा को लेकर कांग्रेस लगातार भ्रम फैलाने का काम कर रही है। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी की भारी मतों से जीत होगी।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button