उत्तराखंडराजनीति

मेयर पद के लिए श्रीमती वीना सिंह ने दाखिल किया आवेदन, बड़ी संख्या में महिलाओं ने दिखाई एकजुटता

कलयुग दर्शन (24×7)

नदीम सलमानी (संपादक)

हरिद्वार। युवा भाजपा नेता अक्षय प्रताप सिंह की माता,भाजपा सदस्या एवं वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती वीना सिंह ने रुड़की के मेयर पद के लिए अपना आवेदन पत्र भाजपा जिलाध्यक्ष व नगर निगम चुनाव प्रभारी को दिया। इस अवसर पर सैकड़ों लोग, जिनमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों और पेशों से जुड़े लोग शामिल थे मौजूद रहे। यह नामांकन विशेष रूप से इसलिए चर्चा में रहा, क्योंकि इसमें महिलाओं की भारी भागीदारी देखने को मिली। महिलाओं का यह उत्साह और समर्थन श्रीमती वीना सिंह के द्वारा वर्षों से समाज सेवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों का प्रमाण को दर्शाता है।

युवा भाजपा नेता अक्षय प्रताप सिंह भी लम्बे समय से राजनीतिक क्षेत्र एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि नगर की जनता में इस बार निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की लहर है, पार्टी ने यदि उनपर भरोसा जताया तो वह भी जीत दिलाने के लिए पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। इस दौरान साक्षी गोयल,मानवी जैन, मानसी गुप्ता, ममता गुप्ता, अनीता गुप्ता, कविता गोयल, संचिता सिंह, सपना गुप्ता, पारुल भाटिया, वीना गांधी, श्वेता अग्रवाल, दिव्या गुप्ता, आरशी अरोड़ा, सुनीता अरोड़ा, करुणा अरोड़ा, निहारिका सेठी, तपस्या चौहान, डॉक्टर प्रियंका रस्तोगी, रीना गुप्ता, रश्मि जैन, सरिका सिंघल, श्वेता नारंग, नवनीत नैथानी, रुचि हांडा आदि मौजूद रहे।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान महिलाओं की यह उपस्थिति दिखाती है कि समाज का हर वर्ग, विशेष रूप से महिलाएं, श्रीमती वीना सिंह के नेतृत्व और विकास के दृष्टिकोण में विश्वास रखता है। श्रीमती सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह नामांकन केवल मेरा नहीं है, बल्कि हर उस महिला, वरिष्ठ नागरिक और युवा का है, जो रुड़की को एक आदर्श नगर के रूप में देखना चाहते हैं। श्रीमती वीना सिंह ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि वे रुड़की को स्वच्छ, हरित और विकसित नगर बनाने के लिए सतत कार्य करेंगी। उनका उद्देश्य समाज के हर वर्ग की उन्नति और महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देना है। उनकी इस यात्रा में उपस्थित लोगों का जोश और समर्थन रुड़की के भविष्य में एक सकारात्मक परिवर्तन की उम्मीद जगाता है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button