उत्तराखंड

हरिद्वार: भगवानपुर क्षेत्र में गुलदार का आतंक, भारतीय किसान यूनियन ने वन विभाग कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन

कलयुग दर्शन (24×7)

अवधेश भूमीवाल (संवाददाता)

हरिद्वार। भगवानपुर क्षेत्र में गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों में डर का माहौल है जिसके चलते भारतीय किसान यूनियन टिकैत से जुड़े सैकड़ो किसानों ने आज वन विभाग रुड़की कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान सूचना मिलने पर भगवानपुर विधायक ममता राकेश भी मौके पर पहुंची और क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की। इस दौरान किसानों और वन विभाग के रेंजर के बीच काफी नोंकझोंक भी हुई।

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष सोमवीर सिंह ने कहा कि गुलदार के आतंक से किसान भयभीत है। किसानों को अपने खेत में जाते हुए डर लगता है। गांव के जंगल में गुलदार की दस्तक से किसान अपने घरों में बैठने को मजबूर है।

अगर जल्द ही खेत और जंगल में पिंजरा ना लगाया गया तो हालात और भी खराब हो जायेंगे। इस मौके पर ममता राकेश ने भी दो टूक किया कि जल्द से जल्द पिंजरा लगाया जाए।

इस मौके पर रेंजर विनय राठी ने तत्काल डी एफ ओ हरिद्वार से किसानों की वार्ता कराई तब जाकर किसान शांत हुए। अब जल्द ही गुलदार पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरे लगाए जाएंगे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button