
कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)
हरिद्वार। फरार आरोपितों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झबरेड़ा पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में फरार ईनामी आरोपित को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपित शोयब निवासी ग्राम लाठरदेवा हूंण थाना झबरेडा, हरिद्वार नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा था। आरोपित के लगातार फरार रहने के कारण आरोपित पर पुलिस द्वारा पांच हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था। आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस ने आरोपित को इकबालपुर से गिरफ्तार कर लिया।
[metaslider id="7337"]
[banner id="7349"]
[banner id="7349"]