कलयुग दर्शन (24×7)
नरेश कुमार मित्तल (संवाददाता)
ज्वालापुर पुलिस ने 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब 999 मार का कल 239 बोतल के साथ एक आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। आगामी नगर निगम/नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार में (अवैध देशी/ अंग्रेजी शराब/ स्मैक/ चरस/ गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में जनपद के समस्त कोतवाली प्रभारी/थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया गया। उक्त आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर प्रदीप बिष्ट द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग-अलग टीमों का गठन किया गया सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए उक्त के क्रम में मुखवीर खास की सूचना पर अभियुक्त कपिल पुत्र मुकेश निवासी लाल मंदिर कॉलोनी कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को पुराना खडहर नहर पटरी से 20 पेटी अंग्रेजी शराब 999 मार्का कुल 239 बोतल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 18/2025 धारा 60 आवकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने नगर निकाय चुनाव के चलते चैकिंग अभियान तेज कर दिया है।
पुलिस टीम:-
1- उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह तोमर
2- उपनिरीक्षक नवीन सिंह नेगी
3- का09 रोहित कुमार
4- का0514 मनोज डोभाल
5- का0838 अमित गौड
6- का01412 अर्जुन चौहान



