उत्तराखंडप्रशासन

मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे सघन चैकिंग में वाहन चोर दबोचा, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे सघन चैकिंग एवं सत्यापन अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन और सतत मॉनिटरिंग में जनपद भर में चल रहे अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। दिनांक 18 फरवरी 2026 को थाना झबरेड़ा पुलिस ने मानकपुर गांव को जाने वाली सड़क पर चैकिंग के दौरान एक बाइक सवार संदिग्ध को रोका। पूछताछ में जब उससे मोटरसाइकिल के कागजात मांगे गए तो वह घबरा गया और संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

जांच करने पर सामने आया कि प्रयुक्त मोटरसाइकिल चोरी की है और झबरेड़ा क्षेत्र से ही चुराई गई थी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी दीपक पुत्र ललित उर्फ मन्नू की निशांदेही पर थाना झबरेड़ा व अन्य क्षेत्र से चोरी की गई दो और मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इस प्रकार कुल तीन चोरी की स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। बरामद वाहनों के संबंध में संबंधित थानों पर बीएनएस की धाराओं में मुकदमे दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चैकिंग व सत्यापन अभियान आगे भी जारी।

Related Articles

Back to top button