उत्तराखंडप्रशासन

सीओ ज्वालापुर के नेतृत्व में पतंग विक्रेताओं और आमजन को जान लेवा चाइनीज मांझा के बारे में किया गया जागरूक

तलाशी अभियान के दौरान ज्वालापुर क्षेत्र की कई पतंग की दुकानों पर की छापेमारी

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

हरिद्वार। सीओ ज्वालापुर अविनाश वर्मा के निर्देश पर ज्वालापुर पुलिस ने कटहरा बाजार, चौक बाजार, पीठ बाजार आदि स्थानों पर पतंग एवं मांझा बेचने वाले दुकानदारों की दुकानों/ गोदामो मे छापेमारी/ चैकिंग की कार्यवाही की गई।

दुकानदारों को हिदायत दी गई कि कोई भी व्यक्ति चाइनीज मांझा बेचता हुआ मिला या उक्त मांझा बरामद हुआ तो संबंधित के विरुद्ध कानूनी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा पुलिस टीम के साथ रास्ते में उलझे हुए मांझे को जगह-जगह पर एकत्रित कर नष्ट किया गया तथा आमजन को इसका प्रयोग न करने के लिए जागरुक किया।

Related Articles

Back to top button