प्रयागराज “महाकुंभ” पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “उत्तराखंड मंडपम” का किया अवलोकन, मंडपम में आए तीर्थ यात्रियों से मुलाकात कर जाना कुशलछेम

कलयुग दर्शन (24×7)
नदीम सलमानी (संपादक)
उत्तर प्रदेश/ उत्तराखण्ड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचकर महाकुंभ2025 में स्थापित किए गए उत्तराखण्ड मंडपम का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड मंडपम में आए तीर्थ यात्रियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर राज्य सरकार द्वारा प्रयागराज महाकुंभ2025 में उत्तराखण्ड मंडपम की स्थापना की गई है।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड मंडपम में राज्य के तीर्थ यात्रियों को प्रदान की जा रही आवासीय सुविधा एवं भोजन व्यवस्थाओ का भी जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखण्ड मंडपम से महाकुंभ में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालु उत्तराखंड की संस्कृति से परिचित हो रहे हैं। उत्तराखण्ड मंडपम श्रद्धालुओं के ठहरने के साथ ही महाकुंभ में उत्तराखंड का अहसास करवाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड मंडपम के माध्यम से राज्य के पारंपरिक उत्पादों को जन जन तक पहुंचाया जा रहा है।
महाकुंभ में उत्तराखण्ड राज्य के देवभूमि स्वरूप के प्रदर्शन के साथ ही राज्य की कला-संस्कृति एवं विशिष्ट उत्पादों के प्रदर्शन तथा बिक्री की भी व्यवस्था की गयी है, जो सराहनीय पहल है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया उत्तराखंड मंडपम प्रयागराज में कुंभ मेले के दौरान स्थापित एक महत्वपूर्ण मंडप है। यह मंडप उत्तराखंड राज्य की संस्कृति, कला और परंपराओं को प्रदर्शित करता है।
उत्तराखंड मंडपम में राज्य के विभिन्न जिलों की संस्कृति, कला और हस्तशिल्प की प्रदर्शनी लगती है। इसमें उत्तराखंड के पारंपरिक वस्त्र, आभूषण, हस्तशिल्प और अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी की जाती है।इसके अलावा, उत्तराखंड मंडपम में राज्य के पारंपरिक संगीत, नृत्य और नाटकों का आयोजन भी किया जाता है। यह मंडप कुंभ मेले के दौरान उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।
[banner id="7349"]