कलयुग दर्शन (24×7)
नदीम सलमानी (संपादक)
हरिद्वार। उत्तराखंड के डोईवाला छेत्र के तेलीवाला में राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के छेत्रीय कार्यालय का विधिवत उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार चौधरी नीरपाल सिंह ने किया। तेलीवाला निवासी समीर खान को उत्तराखंड राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनाया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि आज तेलिवाला में राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय का उद्घाटन किया गया है जिससे उत्तराखंड में पार्टी को मजबूत किया जा सके। उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी तीसरी ताकत के रूप में उभरेगी और उत्तराखंड की जनता के विश्वाश पर खरा उतरने की कोशिश करेगी।

चौधरी नीरपाल सिंह ने बताया कि इससे पूर्व हरिद्वार जिले का कार्यालय रुड़की में खोला गया है। उत्तराखंड के प्रत्येक जिले में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ जोड़ने के लिए कार्यालय खोलेगी। हमारे नेता केंद्रीय मंत्री भारत सरकार जयंत चौधरी के साफ तौर पर दिशा निर्देश है कि जनता से सीधा संवाद, संपर्क पार्टी पदाधिकारियों द्वारा किया जाए। किसान, गरीब, मजदूर, युवाओं की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाए।

इस दौरान वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी सतीश एडवोकेट, प्रदेश सचिव उदयवीर सिंह, वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी, रिहात अली, हिमायत अली, अमन, रिहान, मुदसिर, साकिब, फुरकान, आमिर आदि उपस्थित रहे।



