उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय लोकदल में मुस्लिमों का सम्मान: चौधरी नीरपाल

गढ़ पहुंचने पर चौ नीरपाल सिंह का हुआ जोरदार स्वागत

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

गढ़ मुक्तेश्वर। बदरखा मोड़ पर मुकीम चौधरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोगों को राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण करवाते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि आप सभी का पार्टी में स्वागत है। पार्टी संगठन में भी आप लोगों को जिम्मेदारी मिलेगी, सम्मान मिलेगा। चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल ने बहुत बड़े बड़े मुस्लिम नेता बनाए है जिनकी लिस्ट बहुत लंबी है, जो सांसद भी रहे, कैबिनेट मंत्री भी रहे।

विधायक, एम एल सी रहे और संगठन में भी शीर्ष पदों पर रहे हैं और आज भी राष्ट्रीय लोकदल में 9 विधायकों में से दो विधायक गुलाम मोहम्मद, अशरफ अली मुस्लिम समुदाय से आते है। उन्होंने कहा कि आप लोगों को राष्ट्रीय लोकदल में परिवार की तरह सम्मान मिलेगा। हमारे नेता केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी देश के सबसे बड़े सेक्युलर नेता है। इस अवसर पर मुकीम चौधरी, ताहिर प्रधान, महबूब, इमलाख, मास्टर सुलेमान, हाकिम प्रधान, अंसार, डॉ वाहिद, अनीस खा, इब्राहीम, नईम ठेकेदार, जमशेद खा, सादाब, यासीन, माजिद आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button