उत्तराखंडदुखदप्रशासन

रामनगर: कोर्ट परिसर में खाया युवती ने जहर, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

रामनगर। मंगलवार की दोपहर रामनगर में स्थित कोर्ट परिसर में अज्ञात कर्म के चलते एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला द्वारा इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।

कोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ता कृष्णा नेगी एवं हेड कांस्टेबल बृजमोहन बहुगुणा द्वारा तुरंत इस महिला को आनन फानन में उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि ग्राम पूछडी में रहने वाली 22 वर्षीय प्रिया नाम की युवती अपने किसी मामले को लेकर कोर्ट पहुंची थी। इसी बीच संदिग्ध कर्म के चलते इस युवती ने कोर्ट परिसर में जहर खा लिया।

अधिवक्ता कृष्णा नेगी ने बताया कि यह युवती कोर्ट परिसर में बेहोशी की हालत में पड़ी थी तथा उसके मुंह से झाग निकल रहे थे तथा युवती कुछ भी नहीं बोल पा रही थी।

उनका कहना है कि इसकी हालत गंभीर होने के चलते तुरंत उनके द्वारा इस प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। वही मामले में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद इस युवती की हालत गंभीर होने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

 

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं यह बात किसी को भी नहीं पता कि आखिर इस युवती ने कोर्ट परिसर में जहर क्यों खाया यह बात सभी के दिमाग में कई सवाल खड़े कर रही है।

Related Articles

Back to top button