उत्तराखंड

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की हरकी पैड़ी इकाई ने मनायी लोहड़ी

खुशीयों का पर्व है लोहड़ी: डा. विशाल गर्ग

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की हरकी पैड़ी इकाई द्वारा हरकी पैड़ी पर धूमधाम से लोहड़ी पर्व मनाया गया। हरकी पैड़ी इकाई के अध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने सभी व्यापारियों को लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।

डा.विशाल गर्ग ने कहा कि भारत पर्वो और संस्कृतियों का गुलदस्ता है। मिलजुल कर पर्व मनाने से सामाजिक समरसता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि लोहड़ी खुशीयों का पर्व है। पर्व में समाज के वंचित वर्ग को भी शामिल करें। इससे पर्व की खुशीयां दोगुनी हो जाती हैं। हरकी पैड़ी इकाई के अध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया और कहा कि व्यापारी सामाजिक सरोकारों में मुख्य निभाते हैं।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप, प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट, जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग, तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, शहर महामंत्री विमल सक्सेना, जिला महामंत्री अश्वनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विशाल मूर्ति भट्ट सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button