उत्तराखंडप्रशासन

रात्री में जंगल में छिपकर गौकशी कर रहे 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से 120 किग्रा गौमांस व गौकशी उपकरण बरामद

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाए जाने हेतु पुलिस को प्रत्येक क्षेत्र में एक्टीव किया गया। जिसके परिणाम स्वरुप गौवंश संरक्षण स्कवाड टीम हरिद्वार तथा लक्सर पुलिस को खेतो में छिपकर गौकशी होने की सूचना पर संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुये 3 गौ तस्करो को गौकशी उपकरण व गौमांस सहित पकड़ा गया। आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर उ0गौ0वंश सरंक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाम पता आरोपी:-
1- इकबाल पुत्र घसीटा नि0 ग्राम कासमपुर थाना पथरी हरिद्वार।
2- जावेद पुत्र ताहिर नि0 ग्राम संगीपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार।
3- नफीस पुत्र शकावत नि0 ग्राम संगीपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार।

संरक्षण स्कवाड पुलिस टीमः-
1- उ0नि0 शरद सिंह
2- कांनि0 पूरन दानू
3- कांनि0 प्रवीण सैनी
4- कांनि0 दीवान सिंह
5- कांनि0 राजेन्द सिंह
6- कांनि0 बृजकिशोर
7- कांनि0 पवन कुमार
8- म0कांनि0 लखमीरा

कोतवाली लक्सर:-
1- उ0नि0 कर्मवीर सिंह
2- कांनि0 सौदीश कुमार
3- होगा0 गौरव कुमार

Related Articles

Back to top button