उत्तराखंडप्रशासन

गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के छात्र पर जानलेवा हमला और हवाई फायरिंग करने वाले दो हमलावर मुठभेड़ में गिरफ्तार, लगी गोली

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के छात्र पर जानलेवा हमला और हवाई फायरिंग करने वाले दो हमलावरों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके कुछ साथी फरार हो गए। मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी के पिता आइटीबीपी दिल्ली में हैड कांस्टेबल हैं। देर रात तक पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल की अगुवाई में पुलिस टीम में फरार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी।

शनिवार दोपहर ज्वालापुर सराय रोड पर बी.फार्मा तृतीय वर्ष के छात्र उज्जवल पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने फिल्मी लाठी-डंडों से हमला किया था। इससे पहले की कोई उसे बचाने का प्रयास करता, हमलावरों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी थी।

उज्जवल मूल रूप से कैराना शामली उत्तर प्रदेश का निवासी है। पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने तत्काल आरोपियों की धर पकड़ के निर्देश दिए थे। देर रात सीओ ज्वालापुर अविनाश वर्मा के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट और उनकी टीम ने ज्वालापुर जटवाड़ा पुल के समीप नहर पटरी मार्ग पर हमलावरों की घेराबंदी करते हुए पकड़ने का प्रयास किया।

तभी फरार होने के दौरान हमलावरों ने पुलिस टीम पर भी फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में निष्कर्ष त्यागी उर्फ़ ध्रुव पुत्र नीरज त्यागी निवासी आईटीबीपी 22 बटालियन तिगड़ी कैंप नई दिल्ली के पैर में गोली लगी। जबकि उदयराज पुत्र संजीव कुमार निवासी न्यू अशोक पुरी थाना कंकडखेडा मेरठ को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कई साथी भागने में कामयाब रहे।

घायल निष्कर्ष त्यागी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल, एसपी सिटी पंकज गैरोला, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी समेत कई अधिकारियों ने पहले मुठभेड़ स्थल का जायजा लिया और फिर जिला अस्पताल पहुंचकर घायल निष्कर्ष त्यागी से पूछताछ की। सामने आया कि निष्कर्ष त्यागी और उदय राज दोनों के पिता आइटीबीपी दिल्ली में हैड कांस्टेबल है। सभी आपस में दोस्त हैं और उनके घूमने फिरने के इरादे से स्कॉर्पियो में हरिद्वार पहुंचे थे। उनके कब्जे से दो पिस्टल भी बरामद हुई है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button