उत्तराखंडप्रशासन

उत्तराखंड: मंगलोर क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव को लेकर पुलिस ने कसी कमर, फ्लैग मार्च कर दिया निष्पक्ष चुनाव कराने का संदेश

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

मंगलौर विधानसभा में चल रहे उपचुनाव को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए है। शांतिपूर्वक तरीके से चुनाव सम्पन्न कराए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।

जिससे उपचुनाव में मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता शांतिपूर्वक तरीके से अपना मतदान कर सके। मंगलौर सीओ विवेक कुमार ने बताया कि मंगलौर उपचुनाव को लेकर आईटीबीपी फोर्स, पैरामिलेट्री फोर्स, पीएसी, स्थानीय पुलिस के साथ पूरी विधानभा में फ्लैग मार्च निकाला गया जिससे मतदाता बिना भय के शांतिपूर्वक तरीके से अपने मत का प्रयोग कर सके।

चुनावी माहौल खराब करने वाले सामाजिक तत्व के खिलाफ पुलिस प्रशासन सख्ती के साथ कार्यवाही करेगा। वही अफवाह फैलाने वाले खिलाफ भी पुलिस सख्त कार्यवाही करेगी। वही पुलिस परशाह्न शोशल मीडिया पर भी पैनी नजर बनाए रखेगी।

Related Articles

Back to top button