उत्तराखंडप्रशासन

बाइक, तमंचा-कारतूस और तलवार के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

आरोपी दहशत फैलाने और अपनी धाक जमाने के लिए रखते थे अस्लाह

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा अपराध एवं अपराधिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए दिए गए निर्देशों पर पूरे जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत आपराधिक तत्वों की लगाम कसी जा रही है।

शाम गैरप्रान्त उत्तर प्रदेश के जनपद मुज़फ्फरनगर से आने जाने वाले वाहनों की तलाशी एवं जाँच-पड़ताल के दौरान थाना खानपुर पुलिस ने बाइक सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोककर उनके कब्जे से कुल 02 देशी तमंचे, 02 जिंदा कारतूस व एक धारदार लोहे की तलवार बरामद की।

पूछताछ में संदिग्ध ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि ये तमंचे और तलवार वह क्षेत्र में दहशत फैलाने और अपनी धाक जमाने के लिए अपने साथ रखते हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों हिरासत पुलिस लेकर उनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया और विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के उर्जावान नेतृत्व में जनपद में पूरी सतर्कता रखते हुए आपराधिक तत्वों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही को आमजन की सराहना मिल रही है।

विवरण आरोपित:-
1. अमन पुत्र राकेश निवासी खानपुर थाना खानपुर, उम्र 21 वर्ष
2. उज्जवल पुत्र माँगा निवासी वार्ड न. 07 गुर्जर बाड़ी क़स्बा लंढौरा थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष
3. विशाल पुत्र मांगेराम निवासी गोवर्धनपुर थाना खानपुर, उम्र 22 वर्ष

बरामदगी:-
1.देशी तमंचा 315 बोर- 02
2.जिन्दा कारतूस- 02
3.धारदार तलवार- 01
4.मोटरसाइकिल- 02

पुलिस टीम:-
1. प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह
2. व0उ0नि0 अशोक सिरसवाल
3. उ0नि0 समीप पाण्डेय (चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर)
4. का0नि0 अरविन्द रावत
5. का0नि0 बलवीर सिंह

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button