उत्तराखंडप्रशासन

ट्रेक्टर ट्रॉली से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मृत्यु प्रकरण में दोनों पक्षों के समझौते के बाद खुद मुकदमा वादी बनी हरिद्वार पुलिस

लापरवाह चालक की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बच्चे की मौके पर हुई थी मौत

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। थाना बहादराबाद पर 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हलवाहेड़ी में बालक आवान पुत्र रिजवान उम्र 18 माह की महिंद्रा ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर लगने की वजह से मौके पर ही मृत्यु हो गई है। सूचना मिलने पर थाना बहादराबाद पुलिस तत्काल ग्राम हलवाहेड़ी में घटना से संबंधित घर पर पहुंची जहां मृतक बालक का शव चारपाई पर रखा था।

जानकारी करने पर मृतक के माता-पिता व अन्य परिजनों ने बताया कि ग्राम हलवा हेड़ी के ही ट्रैक्टर चालक खुर्शीद पुत्र शराफत ने महिंद्रा ट्रैक्टर ट्रॉली मय ट्रॉली को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए जानबूझ कर बालक आवान को टक्कर मार दी जिससे गंभीर चोट लगने से बालक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था बनाते हुए मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया।

आरोपी चालक व ट्रैक्टर की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने चालक खुर्शीद व महिंद्रा ट्रैक्टर ट्रॉली को सांय कब्जे पुलिस लिया गया। पुलिस द्वारा परिजनों से बार-बार घटना के संबंध में तहरीर देने हेतु कहा गया किंतु बालक के परिजनों द्वारा किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं दी और कहा कि हम इसमें कुछ कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं। प्रथम दृष्टया जानकारी मिली कि इस घटना में मृतक के परिजनों ने अभियुक्त पक्ष से कुछ धनराशी लेकर आपसी समझोता कर लिया है।

घटना संवेदनशील होने के कारण व मृतक बालक को न्याय दिलाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेश पर बहादराबाद पुलिस द्वारा चालक खुर्शीद के खिलाफ स्वयं वादी बनकर थाना बहादराबाद पर संगीन धाराओं में मुकदमा अपराध संख्या 149/25 धारा 105,281 BNS पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। नोट- कतिपय न्यूज़ चैनलों एवं अराजक तत्वों द्वारा यह भ्रामक खबर फैलायी जा रही है कि उक्त वाहन (ट्रैक्टर) खनन सामग्री लेकर जा रहा था जबकि जांच में पता चला है कि उक्त खाली ट्रैक्टर चालक खुर्शीद अपने खेत से लेकर आ रहा था।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button