उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

सास बनने से पहले ही महिला अपने होने वाले दामाद के साथ हुई फुर्र, बसने से पहले ही बेटी का घर उजाड़ा

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

उत्तर प्रदेश, अलीगढ़। सास बनने से पहले ही महिला अपने होने वाले दामाद के साथ फुर्र हो गई। महिला जिस युवक के साथ भागी उसकी लड़की की कुछ दिनों बाद युवक के साथ शादी होनी थी। मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के मडराक इलाके का है।

दामाद के साथ गायब हुई महिला की लोकेशन उत्तराखंड में मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों यूपी के अलीगढ़ से बस में बैठकर उत्तराखंड पहुंचे हैं। महिला अपनी बेटी की शादी के लिए बनाए गए जेवरात और रुपए लेकर होने वाले दामाद के साथ चली गई थी, तभी से परिजन और पुलिस दोनों की तलाश में जुटे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक जो महिला गायब हुई है, उसकी बेटी की आगामी 16 अप्रैल को शादी होनी थी। पुलिस की दी गई शिकायत में महिला के परिवार का आरोप है कि बेटी की शादी के कुछ दिन पहले ही महिला अपने होने वाले दामाद के साथ गायब हो गई है।

इस मामले में महिला की बेटी और पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला की गुमशुदगी दर्ज की है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला की बेटी ने पुलिस को बताया कि शादी से करीब एक महीने पहले ही उसके होने वाले पति ने एक फोन भेजा था। लेकिन उस फोन से उसकी मां ही अपने होने वाले दामाद से देर तक बातें करने लगी।

इसी बीच दोनों की नजदीकियां बढ़ी। घर में शादी के कारण हर तरफ खुशी का माहौल था। इसी बीच मां अचानक घर से गायब हो गई। घरवालों ने छानबीन की तो पता चला कि मां अपने साथ बेटी की शादी के 5 लाख के गहने और करीब 3 लाख रुपये नकद भी लेकर चली गई है। यूपी पुलिस महिला और उसके होने वाले दामाद को जगह-जगह ढूंढ़ रही है। अब यूपी पुलिस को दोनों की लोकेशन उत्तराखंड में रुद्रपुर में मिली है। अभी तक दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि महिला का होने वाला दामाद उत्तराखंड के रुद्रपुर में ही नौकरी करता है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button