उत्तराखंड

शांतिकुंज में उत्तर प्रदेश के युवा ज्ञान की गंगा में लगा रहे गोता

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

हरिद्वार। शांतिकुंज में तीन दिवसीय युवा जागरण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में उप्र के श्रावस्ती, रायबरेली, अंबेडकर नगर और बहराइच जिले से शताधिक युवा भागीदारी कर रहे हैं। केन्द्रीय युवा प्रकोष्ठ समन्वयक श्री केदार प्रसाद दुबे सहित वरिष्ठ कार्यकर्त्ताओं ने दीप प्रज्वलन का शिविर का शुभारंभ किया। यह शिविर युवाओं को चारित्रिक बल, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है। इस अवसर पर श्री दुबे ने कहा कि युवाओं में अपार शक्ति है।

यदि यह शक्ति जाग्रत होकर सही दिशा में जुट जाये, तो समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन संभव है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे चरित्र निर्माण, नैतिकता और सेवा के मार्ग पर चलें तथा अपने जीवन को उद्देश्यपूर्ण बनाएं। श्री दुबे ने जन्मशताब्दी वर्ष 2026 के कार्यक्रमों हेतु अपनी प्रतिभा व कौशल का एक अंश लगाने के लिए प्रेरित किया। शांतिकुंज द्वारा देशभर में युवाओं के लिए चलाया जा रहा युवा जागरण अभियान समाज के नव निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है। इस अभियान का उद्देश्य ऐसे युवाओं का निर्माण करना है जो अपने व्यक्तित्व को श्रेष्ठ बनाकर समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणा बनें।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button