उत्तराखंडप्रशासन

युवाओं की नसों में नशा घोलने वाले नशा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से भारी मात्रा में अवैध नशीले पदार्थ बरामद

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025” को साकार करने के लिये जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (स्मैक/ चरस/ गांजा व अवैध शराब आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी कोतवाली/थानो के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है।

एसएसपी हरिद्वार के अनुपालन में कोतवाली लक्सर द्वारा थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीमे गठित कर पुलिस टीमो द्वारा क्षेत्र में नियमित रुप से अवैध तस्करी/बिक्री हेतु सम्भावित स्थानो पर छापेमारी व निगरानी की जा रही है।

पुलिस टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में एक्टीव रहकर थाना क्षेत्र में छापेमारी /चैकिंग के दौरान शेरसिंह नाम के व्यक्ति को अवैध 72 कैप्सुल Dicylomine Hydrochloride Tramadol Hydrochloride and Acetaminophes Capsules वजन 27.7 ग्राम के साथ पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में आरोपी से मिली महत्पूर्ण जानकारी आरोपी शेरसिंह ने पूछने पर बताया कि मै नशे का आदि हूँ इसलिये नशीले गोलिया जहा भी मिले ले आता हूं जिसमे से कुछ बेच देता हूँ और कुछ खा लेता हूं।

नाम पता आरोपी:-
शेर सिह पुत्र करणपाल निवासी खेडी कला कोत0 लक्सर जनपद हरिद्वार।

विवरण बरामदगी:-
72 कैप्सूल Dicylomine Hydrochloride Tramadol Hydrochloride and Acetaminophes Capsules वजन 27.7 ग्राम।

पुलिस टीम:-
1- उ0नि0 दीपक चौधरी
2- कांनि0 कपिल देव
3- कांनि0 जितेन्द्र नेगी

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button