उत्तराखंड

अपने से 10 साल छोटे देवर संग भाभी हुई फरार, पति ने पुलिस से लगाई गुहार

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार, हल्द्वानी। अपने से 10 साल छोटे देवर संग भाभी फरार हो गई। महिला घर से फरार होने से पहले जेवर, नकदी और अपनी तीन साल की बेटी को भी साथ ले गई। फिलहाल पीड़ित पति ने पुलिस से पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है। पति की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

मामला हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दमुवाढूंगा निवासी युवक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। रोजगार की तलाश में युवक करीब चार साल पहले उत्तर प्रदेश से हल्द्वानी आया और टेंपो चलाने लगा।

बताया जा रहा है कि युवक ने डेढ़ महीने पहले अपने फुफरे भाई उम्र 18 वर्ष को काम के लिए हल्द्वानी बुलाया था। युवक ने उसे काम पर लगाया और पड़ोस में ही कमरा किराए पर दिला दिया। इसी बीच उसके भाई और उसकी पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों में मुलाकातें नहीं होती थी, लेकिन मोबाइल पर बातें खूब होती थी। बच्चों ने यह बात पिता को बता दी। जिसके बाद दोनों में झगड़ा होने लगा।

गुस्से में पति ने पत्नी का मोबाइल तोड़ दिया। लेकिन कुछ दिनों बाद महिला घर से नकदी, जेवर और 3 साल की बेटी को लेकर भाग गई। पति का कहना है कि इस मामले को लेकर उसने पत्नी और अपने फुफेरे भाई को भी समझाया। लेकिन दोनों नहीं माने और मौका पाते ही भाग गए। पीड़ित पति ने पुलिस में तहरीर देते हुए पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है। पुलिस ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button