उत्तराखंडप्रशासन

9 वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी अफजल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बच्ची के पिता की शिकायत पर रिश्तेदार पर किया गया था मुकदमा दर्ज

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। अपनी नौ वर्षीय भतीजी को हवस का शिकार बनाने वाले आरोपित कलयुगी चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जानकारी के मुताबिक दो दिन पूर्व मंगलौर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नौ वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का आरोप दूर के रिश्ते के चाचा पर लगाते हुए तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।

मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने मंगलौर पुलिस को जल्द से जल्द आरोपित को गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए थे। आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपित चाचा अफजल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है।

विवरण आरोपित:-
अफजल पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी मोहल्ला किला बाजार लंढौरा मंगलौर

पुलिस टीम:-
1- उप निरीक्षक नीलम
2- कांस्टेबल पुनीत
3- कांस्टेबल राजेंद्र
4- कांस्टेबल रविंद्र

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button