उत्तराखंडप्रशासन

ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर झुग्गी झोपडि़यां में रह रहे बाहरी व संदिग्ध व्यक्तियों का चलाया सत्यापन अभियान

कलयुग दर्शन (24×7)

मो. नदीम (संपादक)

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर व एसपी सिटी पंकज गैरोला, सीओ ज्वालापुर अविनाश वर्मा व प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर प्रदीप बिष्ट की अगुवाई में पुलिस एवं अन्य विभागों की संयुक्त टीम ने हरिलोक तिराहे व वाल्मीकि बस्ती के आसपास झुग्गी झोपडि़यां में रह रहे बाहरी, संदिग्ध व्यक्तियों जो कबाडी, फड, ठेले, रेडी, सब्जी लगाने वाले, किरायेदारों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया।

इस दौरान बाहरी राज्यों के लगभग 300 व्यक्तियों को सरकारी वाहनों से पुलिस लाइन रोशनाबाद लाकर आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया गया। सत्यापन की कार्यवाही के दौरान पूर्ति विभाग, विकास विभाग, तहसील कार्यालय, चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा अपने विभागों से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई तथा तकनीकी सहायकों के सहयोग से आधार कार्ड के वास्तविक होने, न होने की पुष्टी की गई।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button