राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का किया आयोजन
कलयुग दर्शन (24×7)
अवधेश भूमीवाल (संवाददाता)
हरिद्वार। भूपतवाला में होटल पर्ल हॉल में राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की 5 वीं पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ व विचार गोष्ठी का आयोजन किया। यज्ञ के पुरोहित देवपाल राठी ने विधि विधान से यज्ञ सम्पन्न किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य यजमान राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि चौधरी अजित सिंह हम सबके आदर्श थे।उनकी प्रेरणा से राष्ट्रीय लोकदल आगे बढ़ रहा है। चौधरी साहब ने हमेशा किसान मजदूर की मदद की।

सैकड़ों शुगर मिल लगवाए।उद्योग मंत्री रहते हुए उद्योगों को आगे बढ़ाया। युवाओं को रोजगार दिया। ऐसे महान नेता को शत शत नमन। प्रदेश उपाध्यक्ष देवपाल राठी, महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष कमलप्रीत अरोड़ा, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धान्त चौधरी, मुख्य प्रवक्ता अनुपम खत्री, प्रदेश महासचिव उदयवीर चहल ने भी विचार गोष्ठी में चौधरी अजित सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर अजय वर्मा, सुनीता साहनी, राहुल शर्मा, गौरव शर्मा, बृजपाल तोमर, नरेंद्र तेवतिया, मनवीर सिंह, निरंकार सिंह, योगेंद्र राणा, सिकंदर सिंह, रकम सिंह आदि उपस्थित रहे।



