उत्तराखंडराजनीति

जिला समन्वयक निगरानी समिति (दिशा) में बतौर सदस्य नामित किए जाने पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर दी शुभकामनाएं

कलयुग दर्शन (24×7)

नरेश कुमार मित्तल (संवाददाता)

हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा के बहादराबाद मंडल में सूबे सिंह के राजा गार्डन स्थित निवास पर हरिद्वार लोकसभा के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के द्वारा जिला समन्वयक व निगरानी समिति (दिशा) में बतौर सदस्य नामित किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर मिष्ठान खिलाकर व माल्यार्पण कर बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर सूबे सिंह ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दिशा के सदस्य के रूप में दी गई है। मैं इस अवसर पर प्रदेश संगठन, माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, माननीय सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत व विधायक आदेश चौहान व सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि जिला हरिद्वार में विकास के क्षेत्र में हो रहे कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करूंगा और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प में अपना योगदान दूंगा।

इस अवसर पर बहादराबाद मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, पार्षद नागेंद्र राणा, मनोज परालिया, पंकज बागड़ी, मनोज चौहान, कमल राजपूत, ललित कुमार, विशाल बागड़ी, अनुज त्यागी, आशीष वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button