उत्तराखंड

टोल बूथ पर नाजायज वसूली को लेकर भारतीय किसान यूनियन (एकता) का काशी टोल पर धरना-प्रदर्शन

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के नाम छः सूत्रीय मांगपत्र टोल प्रबन्धक को सौंपा

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

मेरठ/परतापुर। भारतीय किसान यूनियन एकता के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फरमान त्यागी के निर्देश पर काशी टोल प्लाज़ा पर किसानो और स्थानीय ग्रामीणों को आ रही परेशानियों नाजायज वसूली को लेकर जिला अध्यक्ष शुजाअत राणा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। किसान नेता ऋषिपाल गुज्जर प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ अंसारी, राष्ट्रीय महासचिव रियान त्यागी, प्रदेश महासचिव आदेश गुज्जर, सोनू भारद्वाज जिलाध्यक्ष सहारनपुर उज्ज्वल सैनी, जिलाध्यक्ष मेरठ शोएब त्यागी की मौजूदगी में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री भारत सरकार के नाम एक छः सूत्रीय ज्ञापन काशी टोल प्लाजा प्रबंधक/मैनेजर अवनीश चौहान को सोपा गया।

भाकियू एकता जिलाध्यक्ष शुजाअत राणा ने दिल्ली और अन्य स्थानों से पार्थिव शरीर को हरिद्वार ले जाते समय टोल वसूली पर कड़ी आपत्ति जताई शव वाहन को निशुल्क टोल प्लाज़ा से गुजरने की मांग की गई। भारतीय किसान यूनियन एकता ने मेरठ के भुनी टोल प्लाजा पर मैनेजर से किसानों स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर वार्ता की मैनेजर बिट्टू चौधरी ने पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।

धरना प्रदर्शन के दौरान किसान नेता मेहराब रहमानजिला महासचिव अरुण कुमार,वार्ड अध्यक्ष नूर हसन, ब्लॉक अध्यक्ष पंकज सैनी, जिला उपाध्यक्ष निखिल मित्तल, वार्ड प्रभारी मोहम्मद यासीन, जिला उपाध्यक्ष आमिर हर्रा, रामकुमार ललित उदित सरदार फारुकी, वसीम खान, मोहम्मद फुरकान, सलमान, साजिद, अनिल, आरिफ, तस्लीम, वसीम मिमलाना, बिल्लू, साजिद, शाकिर, अनीस जाकिर आदि मौजूद रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button