उत्तराखंड

विधवा महिला ने अपने गर्भ में पल रहे नवजात को प्रसव के बाद गोबर के ढ़ेर में दबाकर जान से मार दिया

गोबर के अंदर मिला नवजात का शव, मां गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

चमोली। जनपद के नंदानगर विकासखंड के एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया हैं। एक विधवा महिला ने अपने गर्भ में पल रहे नवजात को प्रसव के बाद गोबर के ढ़ेर में दबाकर जान से मार दिया। घटना चमोली जनपद के नंदानगर विकासखंड के एक गांव की है। गांव के लोगों को जब शक हुआ तो ग्रामीणों ने घटना की सूचना नन्दानगर पुलिस को दी। जिसके बाद ग्रामीणों और महिला मंगल दल की महिलाओं के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने महिला की निशानदेही पर गोबर के ढ़ेर से भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। साथ ही महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।

नंदानगर थाना पुलिस की ओर से महिला के साथ घटना में शामिल लोगो के बारे में पूछताछ की जा रही है, लेकिन महिला पुलिस को कुछ भी बताने से मना कर रही है। ऐसे में अभी डीएनए रिपोर्ट के आधार पर भ्रूण के पिता का पता लग सकेगा। मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला पर गर्भ से प्रसव के बाद नवजात को गोबर के अंदर दबाकर जान से मारने का आरोप है। बताया गया कि महिला के पति की करंट लगने से 10 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। मौजूदा समय में आरोपी महिला के तीन बच्चे भी हैं। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस भ्रूण के संभावित पिता की भी तलाश में जुटी है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button