उत्तराखंड

भूपतवाला पर सीवर एजेंसी के भारी लापरवाही से कार्य करते हुए सड़क धसने से स्थानीय जनता के साथ श्रद्धालु भी हो रहे परेशान: सुनील सेठी

कलयुग दर्शन (24×7)

जमशेद अली (संवाददाता)

हरिद्वार। भूपतवाला पर सीवर एजेंसी के भारी लापरवाही से कार्य करते हुए सड़क धसने पर यात्रा को आए एक टेम्पो ट्रेवलर बाल बाल पलटने से बच गया, जिसमें कई बच्चों की जान भी बाल बाल बची। श्रद्धालुओं से भरी बस में महिलाएं बच्चे घबरा कर चिल्लाने लगे मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता कपिल जौनसारी के द्वारा सूचना करने पर महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने पहुंच कर भारी कमियों से कार्य कर रही। एजेंसी के खिलाफ स्थानीय निवासियों एवं श्रद्धालुओं के साथ रोष जताया सेठी ने बताया कि मौके पर देखा तो कई होटल स्वामियों स्थानीय निवासियों की रात्रि से खुदाई के कारण बिजली भी बंद थी और सड़क के भीतर टूटी लाइन में करंट दौड़ रहा था पानी लाइन टूटी हुई थी जिससे सड़क दोनों तरफ से खोखली हो चुकी थी मौके पर संबंधित विभाग को बुलाकर फंसी गाड़ी को क्रेन की मदद से निकलवाया गया, और विभाग की भारी लापरहवाही से अवगत करवाया गया सेठी ने कहा कि जनता सीवर कार्य से खुश है लेकिन एजेंसी कि लापरवाही से दुखी।

अयोग्य अनुभवहीन एजेंसी एक जगह कार्य पूरा किए बिना जगह जगह सड़के खोद कर छोड़ रही है अगर जल्द व्यवस्थाएं नहीं सुधरी ओर इनकी अनियमिताओं पर लगाम न लगी तो बड़ा जनांदोलन इस एजेंसी के खिलाफ चलाया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता कपिल जौनसारी ने बताया कि पिछले कई दिनों से समूचे हरिद्वार सहित विशेषकर उतरी हरिद्वार की सड़को का जगह जगह खोद सीवर एजेंसी ने पूरे शहर का बुरा हाल कर रखा है, राहगीर चोटिल हो रहे है यात्री चोटिल हो रहे है स्कूली बच्चे परेशान हो रहे है धूल मिट्टी से लोगो को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है सांस की समस्या हो रही है लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं एजेंसी का काम करने तरीका बेहद लापरवाही वाला है, सीवर कार्य से किसी को कोई आपत्ति नहीं बस एजेंसी की कमियों से जनता में रोष है। जो जल्द न सुधरी तो इस एजेंसी के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। रोष जताने वालो में मुख्य रूप से दिनेश शर्मा, अनिल कोरी, एसएन तिवारी, राहुल शर्मा, देवेंद्र कुमार, हरि बंसल, महेश चन्द, राकेश सिंह, पवन पांडे, सोनू चौधरी, हरीश अरोड़ा, सचिन अग्रवाल सहित कई स्थानीय निवासी ओर श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button