उत्तराखंड

रालोद, उत्तराखंड की कार्यकारिणी का विस्तार, दर्जनों पदाधिकारियों का मिला दायित्व, उदयवीर सिंह महासचिव, निशांत चौधरी बने मुख्य प्रदेश प्रवक्ता

कलयुग दर्शन (24×7)

विजय कुमार, विक्की (संवाददाता)

हरिद्वार, देहरादून। रालोद, उत्तराखंड की कार्यकारिणी का विस्तार करते पार्टी के वरिष्ठ नेता उदयवीर सिंह को प्रदेश महासचिव एवं निशांत चौधरी को मुख्य प्रदेश प्रवक्ता चुना गया। प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र पंत ने दर्जनों नये पदाधिकारियों को घोषणा करते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। गौरतलब है कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तिथि नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियों की सरगर्मी बढ़ गई है। इस कड़ी में रविवार को राष्ट्रीय लोक दल, रालोद (उत्तराखंड) के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र पंत ने पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में सार्थक पहल करते हुए नये पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। प्रदेश कार्यालय देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र पंत ने बिल्लू वाल्मीकि को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, ज्योति लम्बा प्रदेश महासचिव, उदयवीर सिंह प्रदेश महासचिव, निशांत चौधरी मुख्य प्रदेश प्रवक्ता, अरविंद ठाकुर प्रदेश सचिव, मोरध्वज सिंह लोहान, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष, लोकेश सैनी जिला अध्यक्ष हरिद्वार, विकास शर्मा महानगर अध्यक्ष, हरिद्वार,रूपल वत्स को महानगर अध्यक्ष, ऋषिकेश को अहम जिम्मेदारी सौंपी।

इसके साथ ही उन्होंने सभी पदाधिकारियों उत्तराखंड में पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र पंत ने कहा कि रालोद भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की विचारधाराओं पर चलने के लिए संकल्पित हैं। इसके लिए वर्तमान में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार में शामिल मंत्री जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार करने के लिए सभी लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी लोग अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे। ऐसा होने पर रालोद उत्तराखंड में मजबूत पार्टी के तौर पर उभरेगा। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महासचिव अशोक चौधरी, प्रदेश सचिव आरती जैस्वाल, सचिन प्रमोद डोभाल, जिला अध्यक्ष सुशील मलिक,महानगर अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट, संजय तितोरिया, सिमरन शर्मा, स्वाति, अश्वनी त्यागी, सुनील, राजकुमार, संजीव उपाध्याय, हर्ष त्यागी, अरुन कुमार राजीव शर्मा आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button