किंग ब्लड बैंक की पहल: “रक्तदान महादान” शिविर का आयोजन 6 फरवरी को

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
सहारनपुर। समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए किंग ब्लड बैंक की ओर से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 6 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को मार्शल डायग्नोस्टिक्स, कृष्णा नगर (चिलकाना चुंगी के पास), सहारनपुर में आयोजित होगा। आयोजकों ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ज़रूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना है। दुर्घटनाओं, ऑपरेशन, प्रसूति मामलों और गंभीर बीमारियों में कई बार समय पर रक्त न मिलने से मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है।

शिविर के संयोजकों ने शहर के युवाओं, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस मानवीय कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उनका कहना है कि एक यूनिट रक्त कई जिंदगियाँ बचा सकता है। रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है और इससे शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि नियमित स्वास्थ्य जांच का भी लाभ मिलता है। शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम मौजूद रहेगी, जो सभी आवश्यक जांचों के बाद ही रक्त संग्रह करेगी। आयोजन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
[banner id="7349"]



