उत्तराखंडप्रशासन

उत्तराखंड धरासू क्षेत्र में पुलिस व पैरामिलिट्री द्वारा संयुक्त रुप से निकाला गया प्लैग मार्च

कलयुग दर्शन (24×7)

नदीम सलमानी (संपादक)

उत्तरकाशी पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत पारदर्शी चुनाव तथा आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से लगातार सभी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाल रही है।

धरासू, बड़ेती, नागणी, चिन्यालीसौड़, पीपलमण्डी क्षेत्र में उत्तरकाशी पुलिस व पैरामिलिट्री के जवानों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक धरासू, दिनेश कुमार द्वारा किया गया।

मार्च के दौरान फोर्स द्वारा समस्त जनता से आगामी लोकसभा चुनाव में जनता से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गयी एवं जनता को पारदर्शी, भयमुक्त चुनाव तथा सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।

Related Articles

Back to top button