उत्तराखंड

विकासनगर: संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका हुई अलर्ट, नगर में चलाया गया जागरुकता अभियान

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

बरसात के मौसम के बाद फैलने वाले संक्रामक रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और अन्य रोगों के अचानक बढ़ने के कारण स्वास्थ विभाग जहां अलर्ट मोड पर आ गया है, वही नगर पालिका के कर्मचारी भी जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को रोगों से बचने की हिदायत दे रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के डॉ विजय ने आज मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि संक्रामक रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक अलग टीम का गठन किया है और नगर पालिका, नगर निगम और नगर पंचायत में विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ-साथ जगह-जगह होने वाले जल भराव को रोकने का काम किया जा रहा है। क्योंकि जहां पर जल भरा होता है, वहीं विभिन्न प्रजातियों के जीव जंतु पैदा होकर बीमारियां फैलाते हैं। बीमारी से बचाव के लिए नगर पालिका को भी आदेशित किया गया है।

दरअसल आपको बता दे की बरसात के मौसम के बाद विकास नगर के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में भी भयंकर बीमारियों ने अपने पैर पसार लिए हैं। जिस कारण अस्पतालों में मरीजों की अचानक भीड़ बढ़ गई है।

अस्पतालों में बढ़ती भीड़ के कारण मरीज और तीमारदारों को भारी परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। इन भयंकर बीमारियों से निजात पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर दिखाई दे रहा है, और लोगों को जागरूक करने के लिए टीम का गठन किया गया है। अब देखना यह होगा की स्वास्थ विभाग इन भयंकर बीमारियों से कैसे लोगों का बचाव करते हैं।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button