उत्तराखंड

बहादराबाद मंडल और चौक बाजार मंडल की संयुक्त विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया

कलयुग दर्शन (24×7)

मो. नदीम (संपादक)

हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा के सीतापुर क्षेत्र स्थित पृथ्वीराज चौहान धर्मशाला में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बहादराबाद मंडल और चौक बाजार मंडल की संयुक्त विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान, जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा एवं महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अनु कक्कड़ द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए यात्रियों की आत्मा शांति हेतु दो मिनट का मौन भी रखा गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत का अमृत कल चल रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में सशक्तता हासिल की है। भारत का लोहा पूरे विश्व में स्वीकार किया है। मोदी सरकार के द्वारा समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए लाई गई योजनाओं का लाभ पूर्ण रूप से समाज के हर वर्ग को मिला है। जहां एक ओर कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के समय से चिकित्सा व्यवस्था के साथ साथ करोड़ो जरूरतमंद परिवारों को निरंतर मुफ़्त राशन पहुँचाया जा रहा है वहीं देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ साथ देश के दुश्मनों को सर्जिकल स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदूर से घर में घुस कर निपटाने की क्षमता भी दिखाई है।

जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि 11 वर्षों का मोदी सरकार का भारत को विकसित करने का कार्य निरंतर जारी है। चाहे रक्षा क्षेत्र हो या आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में किए गए कार्य संपूर्ण विश्व के सामने है। महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अनु कक्कड़ ने 11 वर्षों की मोदी सरकार की उपलब्धियों पर कहा कि देश सड़क, परिवहन, कृषि, उद्योग, रक्षा, चिकित्सा सहित सभी क्षेत्रों में विकास के साथ-साथ आप निर्भर बना है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष विपिन शर्मा, वरूण वाशिष्ठ, पार्षद सुनील पाण्डे, हरविंदर सिंह, योगेन्द्र सैनी, आशुतोष चक्रपाणि जी, विनीत चौहान, नागेन्द्र राणा मनोज परालिया, अंकुर मेहता सहित मण्डल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button