उत्तराखंड

सिंचाई विभाग को बरसाती नदी को बरसात से पूर्व चैनेलाइज़ करने को निर्देशित किया

कलयुग दर्शन (24×7)

नरेश कुमार मित्तल (संवाददाता)

हरिद्वार। शिवालिक नगर और टिहरी विस्थापित कॉलोनी के बीच बरसाती रानीपुर रौ का बरसात में सही से पानी निकल सके। इसके लिए रानीपुर विधायक आदेश चौहान के द्वारा सिंचाई विभाग को बरसाती नदी को बरसात से पूर्व चैनेलाइज़ करने को निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में आज सिंचाई विभाग के द्वारा नदी को चैनेलाइज़ करने का कार्य शुरू किया गया। कार्य शुरू होने पर स्थानीय विधायक आदेश चौहान के द्वारा कार्य स्थल का स्वयं निरीक्षण किया गया। उन्होंने बरसात से पूर्व अधिकारियों से जल्द से जल्द इस कार्य को सही प्रकार से पूर्ण करने को कहा। CISF पुल से PSC रोड तक नदी को चैनेलाइज़ किया जायेगा।

वरिष्ठ भाजपा नेता अतुल वशिष्ठ ने बताया कि पिछले कुछ सालों में बरसात का पानी आने के कारण नदी में भारी कटाव हुआ है। कुछ जगह पर नदी के रास्ता बदलने की वजह से टिहरी विस्थापित कॉलोनी में पानी घुस जाता है। स्थानीय लोगों की मांग पर रानीपुर विधायक द्वारा विषय की गंभीरता को देखते हुए स्थाई समाधान होने तक फौरी तौर पर नदी को चैनेलाइज़ करने को कहा गया था। जिससे बरसात में आमजन को राहत मिल सके। इस कार्य से शिवालिकनगर नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 02,04,05,06 एवं वार्ड 07 की बड़ी आबादी लाभान्वित होगी। निरीक्षण करते हुए नगरपालिका सभासद विरेन्द्र अवस्थी, सभासद प्रतिनिधि गौरव पुंडीर, भाजपा नेता संजय चौहान सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button