उत्तराखंडप्रशासन

युवक पर गाली गलौज कर लोहे की रॉड से हमला करने वाले कार सवार 7 दबंगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में एक युवक पर गाली गलौज कर लोहे की रॉड से हमला करने वाले कार सवार दबंगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए हमलावर युवकों के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार सिडकुल के सूर्य नगर कॉलोनी में कुछ कार सवार युवकों ने साइड ना देने ना देने पर एक युवक सूरज पुत्र मथुरा निवासी ग्राम पिपरा बरोला मधवापुर लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश हाल पता सूर्य नगर कॉलोनी रोशनाबाद की डंडे व लोहे की रोड से पिटाई कर दी। जिसमें युवक को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि हमलावर युवकों के पास तमंचा भी था। मामले में पीड़ित की ओर से आरोपियों के खिलाफ सिडकुल थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद सोमवार को घटना में शामिल रहे 7 आरोपी युवकों को चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के आनेकी गांव से गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक 32 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, मोबाइल, कार व मोटर साइकिल बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों में लवी कुमार पुत्र अवनीश कुमार निवासी ग्राम सुहेड़ी बिजनौर हाल निवासी ग्राम गनोली लक्सर, विनीत पुत्र जगबीर सिंह निवासी ग्राम पपसरा अमरोहा हाल निवासी ग्राम आनेकी, यश शुक्ला उर्फ बाबू पुत्र जितेंद्र शुक्ला निवासी सूर्य नगर सिडकुल, सौरभ तोमर पुत्र रमेश तोमर निवासी ग्राम नसोली बागपत, सुभाष रावत पुत्र दर्शन सिंह निवासी ग्राम डाला थाना रिखणीखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल, सुमित शर्मा पुत्र वेद प्रकाश शर्मा निवासी बीसलपुर थाना बीसलपुर पीलीभीत हाल निवासी आनेकी व अभिषेक कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम आनेकी हेतमपुर शामिल हैं। इनमें आरोपी लव के ऊपर करीब उप्र व उत्तराखंड में 8 अपराधिक मुकदमें दर्ज है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button