उत्तराखंडदुर्घटना

ड्यूटी पर तैनात दो सुरक्षा कर्मियों को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। ड्यूटी पर तैनात दो सुरक्षा कर्मियों को एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन के पास आज सुबह हुई। इस हादसे में अकोला गांव निवासी पीआरडी जवान धनपाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि होमगार्ड प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार पीआरडी जवान और होमगार्ड बाइक से गश्त पर थे। नारसन के पास स्कॉर्पियो कार ने उनकी बाइक को तेजी से टक्कर मार दी, जिससे धनपाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सिविल अस्पताल उपचार के लिए लाया गया, जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो और बाइक को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक धनपाल का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button