उत्तराखंडदुर्घटना

बड़ी खबर: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हुई लैंड-स्लाइड में दो लोगों की मृत्यु, एक घायल, दो लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कलयुग दर्शन (24×7)

नरेश कुमार मित्तल (संवाददाता)

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर भैरव मन्दिर के निकट नौ कैंची पर हुये लैंड-स्लाइड स्थल पर कल देर रात्रि तक चलाये गये रेस्क्यू अभियान को आज प्रातः मे पुनः रेस्क्यू प्रारम्भ किया गया है। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर व अन्य आपदा दल राहत एवं बचाव कार्यों मे जुटे हैं। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, श्री जनक सिंह पंवार मौके पर रेस्क्यू को लीड कर रहे हैं।

आम जनमानस से अनुरोध है कि सभी पुलिस-प्रशासन की गाइडलाइन्स का पालन करें, व्यवस्था बनाने मे सहयोग दें। सायं को यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर भैरव मन्दिर के निकट नौ कैंची पर हुये लैंड-स्लाइडिंग स्थल पर रेस्क्यू कार्य जारी है, कल देर रात्रि तक चलाए गये रेस्क्यू अभियान को आज प्रातः में पुनः प्रारम्भ किया गया है।

जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशान्त कुमार आर्या एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती सरिता डोबाल द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का भौतिक निरीक्षण कर रेस्क्यू टीमों को राहत एवं बचाव कार्य के सम्बन्ध में जरुरी दिशा-निर्देश दिये गये हैं। कल देर रात्रि तक चलाये गये रेस्क्यू अभियान के दौरान पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर व अन्य आपदा दलों द्वारा घटनास्थल से 1 घायल तथा 2 शव बरामद किये गये हैं। इसके अतिरिक्त 2 लोग अभी मिसिंग चल रहे हैं, जिनकी तलाश हेतु सर्च अभियान जारी है।

घायल:-
1- रशिक पुत्र श्री बसराम निवासी मुम्बई, महाराष्ट्र उम्र- 60 वर्ष।

मृतक:-
1- हरिशंकर पुत्र ओमप्रकाश निवासी जौनपुर उत्तर-प्रदेश उम्र- 47 वर्ष।
2- कु0 ख्याति पुत्री हरिशंकर निवासी जौनपुर उत्तर-प्रदेश उम्र- 9 वर्ष।

गुमशुदा:-
1- कमलेश जेठवा पुत्र कांतिबाई निवासी मुम्बई, महाराष्ट्र उम्र- 35 वर्ष।
2- कु0 भविका शर्मा पुत्री जय शर्मा निवासी बी-58 कृष्ण विहार नई दिल्ली उम्र- 11 वर्ष।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button