उत्तराखंडप्रशासन

सिडकुल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के साथ एएसपी जितेंद्र चौधरी ने किया गोष्ठी आयोजन

आगामी कांवड़ मेले के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही के लिए तय रूट की दी जानकारी

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। एसएसपी के निर्देशन में आगामी कांवड़ मेला यात्रा के संदर्भ में पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में एएसपी/ सीओ सदर जितेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में सिडकुल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। आगामी कावड़ मेला के दौरान रूट व्यवस्था/डायवर्जन आदि के संबंध में आयोजित गोष्ठी की गई बैठक में एएसपी जितेंद्र चौधरी द्वारा एसोसिएशन के सदस्यों से वार्ता करते हुए उन्हे पुलिस द्वारा भारी वाहनों की आवाजाही के लिए तैयार किए गए रूट प्लान की जानकारी देते हुए इंट्री एक्जिट प्वाइंट के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।

साथ ही अवगत कराया कि सभी अपने अपने वाहन चालकों को अच्छे से ब्रीफ कर ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे। उक्त गोष्ठी में सीओ ट्रैफिक संजय चौहान, निरीक्षक यातायात संदीप सिंह नेगी, प्रभारी निरीक्षक सिडकुल मनोहर भण्डारी, सिडकुल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button