राष्ट्रीय लोकदल किसान, मजदूर, मजलूमों की हितैषी पार्टी है जिसमें सभी वर्गों को सम्मान मिलता है: चौ नीरपाल
मुस्लिमों का सम्मान राष्ट्रीय लोकदल में: चौ नीरपाल

कलयुग दर्शन (24×7)
मो. नदीम (संपादक)
रुड़की के शक्ति नगर में राष्ट्रीय लोकदल के सदस्यता अभियान के दौरान सैकड़ों मुस्लिम युवाओं ने कांग्रेस छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। सलमान, फहीम, सलीम, परवेज और सुलेमान के नेतृत्व में सलमान कॉलोनी, शक्ति नगर के सैकड़ों युवा राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी चौ नीरपाल सिंह के समक्ष रालोद में शामिल हुए। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धान्त चौधरी, हरिद्वार के जिलाध्यक्ष शारीक़ चौधरी व प्रदेश महासचिव रुपिन चौधरी ने रालोद का पटका पहनाकर पार्टी में सभी का स्वागत किया।
चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसान, मजदूर, मजलूमों की हितैषी पार्टी है। जिसमें सभी वर्गों को सम्मान मिलता है। हमारे नेता केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी सर्व समाज को साथ लेकर चल रहे हैं। चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि उत्तराखंड की जनता राष्ट्रीय लोकदल को भाजपा, कांग्रेस, बसपा का विकल्प देख रही है। रालोद कार्यकर्ता गांव गांव जाकर आपसे मिलेंगे और आपको साथ लेकर चलेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष शारीक़ चौधरी ने कहा कि अब उत्तराखंड में मुस्लिम समाज का रुझान जयंत चौधरी की तरफ बढ़ रहा है। इस अवसर पर खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धान्त चौधरी, महासचिव रुपिन चौधरी उपस्थित रहे।
[banner id="7349"]