उत्तराखंड

छात्रों ने रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश

कलयुग दर्शन (24×7)

सोहन लाल (संवाददाता)

हरिद्वार। स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत ज्वालापुर स्थित दारुल उलूम रशीदिया जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता रैली निकाली। मोहल्ला पावधोई के विभिन्न क्षेत्रों से निकली रैली के माध्यम से लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक मौलाना आरिफ ने कहा कि घरों का कूड़ा निर्धारित स्थान पर कूड़ेदान में ही डालें और आसपास सफाई बनाए रखें। पॉलीथिन का उपयोग न करें। स्वच्छ वातावरण से बीमारियों से बचाव होता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मास्टर साजिद हसन ने कहा कि घरों के आसपास कूड़ा जमा न होने दें। गंदगी से वातावरण प्रदूषित होता है। स्वच्छता बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button