ईवीएम-वीवीपैट के प्रति जागरूकता के लिए वाहन रवाना

कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
हरिद्वार। आगामी विधानसभा निर्वाचन को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर संचालित इस अभियान के तहत जागरूकता वाहन जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों के गांवों, कस्बों और शहरी इलाकों में पहुंचेंगे। इस दौरान मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की कार्यप्रणाली और मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि अभियान का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना और मतदाताओं को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने अधिकारियों को अभियान को जनपद के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



